Gold Silver Price Today : आज फिर सोना चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिलीं है। अगर आप सोना चांदी खरीदने की सोच रहे हैं तो अभी का समय आपके लिए एक बेहतर समय साबित हो सकता है। भारतीय सर्राफा मार्केट में आज सोना चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से सोना चांदी की कीमतों में गिरावट के कारण और आज के ताजा सोना चांदी के भाव की जानकारी प्रदान करेंगे। चलिए जानते हैं कि भारतीय मार्केट में आज सोना चांदी के भाव क्या चल रहे हैं।
भारतीय मार्केट में लगातार नीचे गिर रहा सोना
भारतीय सर्राफा मार्केट में सोना की कीमतों पर नजर डालें तो पिछले कई दिनों से सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। पिछले एक महिने की रिपोर्ट देखी जाए तो पिछले एक महिने में सोने की कीमतों में करीब 500 रूपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट देखने को मिली है। भारतीय मार्केट में आज 22 कैरेट सोने की बात करें तो आज 22 कैरेट सोने के भाव 67,103 रूपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गए हैं वहीं 23 कैरेट सोने के भाव देखे जाए तो आज 23 कैरेट सोने के भाव 73,983 रूपए प्रति 10 ग्राम देखने को मिले हैं। आज 24 कैरेट सोना 73,257 रूपए पर चल रहा है।
चांदी की कीमतों में भी लगातार आ रही गिरावट
भारतीय मार्केट में अगर चांदी की बात की जाए तो सोने की कीमतों के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। भारतीय मार्केट में 18 कैरेट सोने के भाव 54,943 रूपए पर पहुंच गए हैं वहीं चांदी के भाव भी लगातार नीचे गिरते जा रहें हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर एसोसिएशन के मुताबिक पिछले दो दिनों में सोने की कीमतों में 232 रुपए की गिरावट देखने को मिली है वही आज के ताजा चांदी के भाव देखे जाए तो आज भारतीय मार्केट में चांदी के भाव 87406 रूपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार करते नजर आ रहे हैं। चांदी की रिपोर्ट देखी जाए तो पिछले दो दिनों में चांदी की कीमतों में भी 898 रुपए की गिरावट देखने को मिली है।
यह भी जानिए….