Onion Mandi Bhav Today : देशभर की सभी मशहूर कृषि उपज मंडियों में लगातार प्याज की कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है। प्याज की कीमतों में उछाल आने के पीछे व्यापारियों और एक्सपर्ट द्वारा कई कारण बताएं जा रहे हैं। मध्य प्रदेश समेत अन्य सभी राज्यों में लगातार प्याज के भाव आसमान छू रहे हैं। आज के ताजा प्याज मंडी भाव पर नजर डाली जाए तो आज प्याज की कीमतों में करीब 150 रुपए प्रति क्विंटल का उछाल देखने को मिला है। वर्तमान में प्याज के मंडी भाव 1200 रुपए प्रति क्विंटल से लेकर 3400 रुपए प्रति क्विंटल तक देखने को मिल रहे हैं। मंडियों में प्याज की आवक कम होने की वजह से प्याज की कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है। चलिए जानते हैं आज के ताजा प्याज मंडी भाव क्या चल रहे हैं।
आज के प्याज मंडी भाव ( Onion Mandi Bhav Today )
- बदनावर मंडी प्याज के भाव :- 1650 से 3450 रूपए प्रति क्विंटल
- इंदौर मंडी प्याज के भाव :- 1600 से 3572 रूपए प्रति क्विंटल
- मंदसौर मंडी प्याज के भाव :- 1200 से 2980 रूपए प्रति क्विंटल
- खंडवा मंडी प्याज के भाव :- 1980 से 2423 रूपए प्रति क्विंटल
- नरसिंहगढ़ मंडी प्याज के भाव :- 1130 से 3463 रूपए प्रति क्विंटल
- पेटलावद मंडी प्याज के भाव :- 900 से 1600 रूपए प्रति क्विंटल
- रतलाम मंडी प्याज के भाव :- 1328 से 3675 रूपए प्रति क्विंटल
- सैलाना मंडी प्याज के भाव :- 1460 से 3200 रूपए प्रति क्विंटल
- शाजापुर मंडी प्याज के भाव :- 1900 से 3745 रूपए प्रति क्विंटल
- शुजालपुर मंडी प्याज के भाव :- 2766 से 3555 रूपए प्रति क्विंटल
- उज्जैन मंडी प्याज के भाव :- 1865 से 3569 रूपए प्रति क्विंटल
- नीमच मंडी प्याज के भाव :- 1320 से 3431 रूपए प्रति क्विंटल
प्याज की कीमतों में कितना और आएगा उछाल..?
भारतीय बाजारों में वर्तमान के प्याज मंडी भाव देखे जाए तो वर्तमान में प्याज के अधिकतम भाव 3700 रुपए प्रति क्विंटल तक देखने को मिल रहे हैं। व्यापारियों और एक्सपर्ट का कहना है कि प्याज की फसल खराब होने और उत्पादन में कमी आने की वजह से प्याज की कीमतों में उछाल देखने को मिला है और संभावना जताई जा रही है कि आने वाले समय में प्याज की कीमतों में हल्का उछाल और देखने को मिल सकता है। अगर आप रोजाना सभी फसलों के ताजा भाव और किसानों से संबंधित सभी प्रकार की योजनाओं का लाभ उठाना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट को फॉलो कर सकते हैं।
यह भी पढ़िए: