Gold Silver Rates Today : देश भर में लगातार सोना चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। भारतीय मार्केट में पिछले 15 दिनों से लगातार सोना चांदी के भाव घटते जा रहे हैं, और सोने की कीमतों में स्थिरता नजर आ रही है। आज के ताजा भाव को देखा जाए तो आज सोने की कीमतों में स्थिरता और चांदी की कीमतों में करीब ₹2000 प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई है। इंडियन बुलियन एसोसिएशन द्वारा बताया जा रहा है कि सोने की कीमतों में लंबे समय से स्थिरता का कारण अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में चल रही हलचल है। भारतीय बाजार में सोना चांदी के भाव में अंतरराष्ट्रीय मार्केट के अनुसार उतार चढ़ाव देखने को मिलता है। चलिए जानते हैं आज के ताजा सोना चांदी के भाव क्या चल रहे हैं।
सोने में स्थिरता, चांदी में 2000 रूपए की गिरावट
Gold Silver Prices : वर्तमान के सोना चांदी भाव पर नजर डाली जाए तो आज चांदी की कीमतों में करीब ₹2000 की गिरावट देखने को मिली है। चांदी के ताजा भाव को देखा जाए तो आज चांदी के भाव 84,376 रुपए प्रति किलो देखने को मिले हैं वहीं सोने की कीमतों में पिछले कई दिनों से स्थिरता का माहौल बना हुआ है। वहीं भारतीय मार्केट में सोने की कीमतों पर नजर डाले तो आज 22 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव 67,090 रुपए प्रति 10 ग्राम बताए जा रहे हैं वहीं 24 कैरेट गोल्ड की बात करें तो आज 24 कैरेट गोल्ड के भाव 73,180 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किए गए हैं। भारतीय मार्केट में 18 कैरेट सोने के भाव को देखा जाए तो 18 कैरेट गोल्ड के भाव आज 53,578 रूपए प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट सोने के भाव 41,791 रूपए प्रति 10 ग्राम बताए जा रहे हैं।
22 कैरेट और 24 कैरेट सोने में अंतर
Gold Price Today : अगर आप सोना चांदी खरीदने जा रहे हैं तो आपको 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने में अंतर मालूम होना चाहिए। अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो 24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्धता के साथ आता है और 22 कैरेट गोल्ड की बात करें तो यह 91% शुद्धता के साथ आता है। आप जो भी आभूषण खरीदने हैं उसमें 22 कैरेट सोने का उपयोग किया जाता है और अन्य 9 प्रतिशत धातुओं का इस्तेमाल किया जाता है। अगर आप रोजाना सोना चांदी के ताजा भाव की जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप इसके लिए रोजाना www.ibja.co या ibjarates.com वेबसाइट को विजिट कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें :- Gehu Mandi Bhav : गेहूं मंडी भाव में 400 रूपए की बढ़ोतरी, जानिए आज के ताजा गेहूं के भाव