Lahsun Mandi Bhav : लहसुन के भाव पहुंचे 33,000 रूपए पार, जानिए लहसुन के ताजा मंडी भाव 

Lahsun Mandi Bhav Today : आज के ताजा लहसुन के भाव में भारी तेजी देखने को मिली है। आज के लहसुन मंडी भाव की जानकारी पर नजर डाली जाए तो आज लहसुन की कीमतों में बड़ा उछाल देखने को मिला है। एक्सपर्ट द्वारा लहसुन की कीमतों में उछाल आने के कई कारण बताए जा रहे हैं जिसमें सबसे मुख्य वजह लहसुन की बुवाई और लहसुन के उत्पादन में कमी आना बताया जा रहा है। लहसुन के उत्पादन में कमी आने की वजह से लहसुन मंडी भाव में उछाल दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि आज लहसुन मंडी भाव में सबसे उत्तम क्वालिटी की लहसुन के भाव 33000 प्रति क्विंटल देखने को मिले हैं। लहसुन की सबसे अधिक खेती मध्य प्रदेश में देखने को मिलती है। 

मध्यप्रदेश के साथ साथ महाराष्ट्र में भी लहसुन के भाव में उछाल 

Lahsun Mandi Bhav Today : मध्य प्रदेश में लहसुन का उत्पादन कम होने की वजह से भाव में तेजी देखने को मिली है और इसका सीधा असर मध्य प्रदेश के पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र में भी देखने को मिला है। महाराष्ट्र में भी लहसुन के भाव रिकॉर्ड तोड़ते जा रहे हैं। ‌ महाराष्ट्र में आज लहसुन के अधिकतम भाव ₹35000 प्रति क्विंटल तकपहुंच गए हैं यानि लहसुन के भाव ₹350 प्रति किलो हो गए हैं। लहसुन में तेजी आने की वजह से बाजारों में लहसुन ₹400 किलो तक बिक रही है। ‌ लहसुन के मीडियम भाव पर नजर डाली जाए तो औसत लहसुन के भाव करीब 18000 रुपए प्रति क्विंटल तक बने हुए हैं और लगातार देश पर की सभी मंडियों में लहसुन की आवक कम होती जा रही है। ‌

लहसुन के उत्पादन में कमी आने से बढ़े दाम 

लहसुन मंडी भाव : लहसुन मंडी भाव में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। ‌ लहसुन की कीमतों में उछाल आने का सबसे बड़ा कारण लहसुन के उत्पादन में कमी को बताया जा रहा है। मध्य प्रदेश में लहसुन के उत्पादन में कमी आने की वजह से और लहसुन की डिमांड बढ़ने की वजह से कीमतों में उछाल देखने को मिला है। ‌ मध्य प्रदेश में लहसुन के अधिकतम भाव को देखा जाए तो अच्छे क्वालिटी की लहसुन के भाव₹30000 प्रति क्विंटल तक देखने को मिल रहे हैं वहीं महाराष्ट्र में उत्तम क्वालिटी की लहसुन के भाव आज 35000 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंच गए हैं। ‌ जनवरी 2023 में लहसुन के भाव कम होने की वजह से किसानों ने इस बार लहसुन का उत्पादन कम किया है और इसका असर अब लहसुन के भाव पर देखने को मिल रहा है।

मध्यप्रदेश की मंडियों में लहसुन के भाव 

मंडी     न्यूनतम भाव    अधिकतम भाव 

दलौदा मंडी   8000     8000

नीमच मंडी   5000     15800

राजगढ़ मंडी  3000    16500

भोपाल मंडी  8000    22000

बदनावर मंडी   3800   21500

गौतमपुरा मंडी   7000    23400

इंदौर मंडी    700      23500

पिपल्या मंडी     981    22,400

जावरा मंडी    11,900    24,400

सैलान मंडी      13720   18251

शाजापुर मंडी     1500     20500

उज्जैन मंडी     13620     17800

BOB Personal Loan : पैसों की जरूरत है तो आधार कार्ड से प्राप्त करें 2 लाख तक लोन, जानें पूरी प्रक्रिया 

Gold Silver Prices : धड़ाम से गिरे सोना चांदी के भाव, जानिए अपने शहर के ताजा गोल्ड सिल्वर रेट 

Pawan Arman पिछले 3 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। अपने इस फील्ड के अनुभवी लेखक होने के नाते इंडस्ट्री की हर खबर पर ये अपनी चौकन्नी नज़र रखते हैं। कई बड़ी मीडिया एजेंसी में काम करने के साथ अब अपने अनुभव को mandikerates.in पर शेयर कर रहे हैं.

Leave a Comment