Mandi Bhav : आसमान छू रहे प्याज और लहसुन के भाव, जानें आज के भाव और तेजी मंदी रिपोर्ट 

Mandi Bhav : भारतीय बाजारों में फेस्टिवल सीजन की शुरुआत हो चुकी है और हर किसी को पता है कि फेस्टिवल सीजन में बाजार महंगे होने लगते हैं। फेस्टिवल सीजन करीब आते ही सब्जियों और फसलों की कीमतों में भी उछाल देखने को मिल रहा है। बताया जा रहा है कि आज देशभर की सभी कृषि उपज मंडियों में आज आलू, लहसुन और प्याज की कीमतों में उछाल देखने को मिला है। आज प्याज की कीमतों में करीब 200 रूपए प्रति क्विंटल का उछाल देखने को मिला है वही लहसुन की कीमतों में आज 1500 रूपए प्रति क्विंटल का उछाल देखने को मिला है। चलिए जानते हैं कि आज भारतीय मार्केट में लहसुन और प्याज के भाव क्या चल रहे हैं। 

प्याज मंडी भाव में आया 200 रूपए प्रति क्विंटल का उछाल 

Onion Mandi Bhav Today : आज के ताजा प्याज मंडी भाव पर नजर डाली जाए तो आज प्याज की कीमतों में ₹200 प्रति क्विंटल का उछाल दर्ज किया गया है और वर्तमान में प्याज मंडी भाव 3900 रूपए प्रति क्विंटल पर कारोबार करते नजर आ रहे हैं। आज के प्याज मंडी भाव देखे जाए तो आज प्याज के न्यूनतम भाव 2000 रूपए प्रति क्विंटल से लेकर अधिकतम भाव 3900 रूपए प्रति क्विंटल तक देखने को मिले हैं। मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र की कृषि उपज मंडियों में लगातार प्याज की कीमतें आसमान छू रही है। प्याज की कीमतों में उछाल आने की वजह से प्याज की आवक में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है। घरेलू बाजार में प्याज के भाव देखे जाए तो घरेलू बाजार में प्याज ₹60 प्रति किलोग्राम तक बिकते नजर आ रहे हैं। ‌

लहसुन की कीमतों में भी आ रहा तूफानी उछाल 

Lahsun Mandi Bhav Today : प्याज की कीमतों के साथ-साथ लहसुन की कीमतों में भी लगातार उछाल देखने को मिल रहा है।‌ लहसुन के मंडी भाव में लगातार धमाकेदार उछाल देखने को मिल रहा है। आज के ताजा लहसुन मंडी भाव देखे जाए तो आज लहसुन की कीमतों में करीब 1500 रूपए प्रति क्विंटल का उछाल देखने को मिला है। आज G2 क्वालिटी लहसुन के अधिकतम भाव 37,000 रूपए प्रति क्विंटल तक रहें हैं वहीं रयावन और देशी क्वालिटी की लहसुन के भाव 41,000 रूपए प्रति क्विंटल तक देखने को मिले हैं। ऊटी लहसुन के भाव देखें जाए तो ऊटी लहसुन की उत्तम क्वालिटी के भाव 53,775 रूपए प्रति क्विंटल तक देखने को मिले हैं। 

इसी प्रकार रोजाना अगर आप सभी मशहूर मंडियों के ताजा भाव और किसानों से संबंधित सभी प्रकार की योजनाएं और योजनाओं का लाभ उठाना चाहते हैं तो हमारे साथ बने रहिए। ‌

Like To Read

Pawan Arman पिछले 3 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। अपने इस फील्ड के अनुभवी लेखक होने के नाते इंडस्ट्री की हर खबर पर ये अपनी चौकन्नी नज़र रखते हैं। कई बड़ी मीडिया एजेंसी में काम करने के साथ अब अपने अनुभव को mandikerates.in पर शेयर कर रहे हैं.

Leave a Comment