Lahsun Mandi Bhav : लहसुन के भाव में तूफानी उछाल, 40,000 रूपए प्रति क्विंटल बिकी यह क्वालिटी 

Neemuch Mandi Bhav Today : मध्य प्रदेश में लहसुन की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। देखा जाए तो हमने आपको पिछली रिपोर्ट में भी बताया था कि लहसुन की कीमतों में आने वाले समय में उछाल देखने को मिल सकता है। ऐसा ही हमें मध्य प्रदेश की कृषि उपज मंडी नीमच में देखने को मिला है। नीमच मंडी में लहसुन की कीमतों में तूफानी उछाल देखने को मिला है जहां उच्चतम क्वालिटी की लहसुन के भाव 40,000 रूपए प्रति क्विंटल देखने को मिले हैं। एक्सपर्ट द्वारा लहसुन की कीमतों में उछाल आने के कई कारण बताए जा रहे हैं जिनमें सबसे मुख्य कारण लहसुन की बुवाई और लहसुन के उत्पादन में कमी आना बताया है। लहसुन के उत्पादन में कमी होने की वजह से ही लगातार लहसुन की कीमतों में उछाल आ रहा है। ‌

नीमच लहसुन मंडी भाव में लगातार आ रहा उछाल 

Lahsun Mandi Bhav Today : मध्य प्रदेश की कृषि उपज मंडी नीमच मंडी को प्रदेश की सबसे बड़ी औषधि और मसाला मंडी कहां जाता है। नीमच मंडी में लगातार लहसुन की आवक और कीमतों में बड़ा उछाल देखने को मिल रहा है। हाल ही में नीमच मंडी में लहसुन के अधिकतम भाव ₹40000 प्रति क्विंटल तक पहुंच गए हैं। लहसुन मंडी भाव को लेकर साप्ताहिक रिपोर्ट पर नजर डाली जाए तो सप्ताह की शुरुआत में लहसुन के न्यूनतम भाव 5000 रूपए प्रति क्विंटल और अधिकतम भाव 29000 रूपए प्रति क्विंटल तक चल रहे थें वहीं सप्ताह के अंत में लहसुन के अधिकतम भाव ₹40000 प्रति क्विंटल पर हो गए हैं। लहसुन के उत्पादन में कमी होने की वजह से भाव में तेजी देखने को मिली है। 

लहसुन में कमी आने से पड़ोसी राज्य में असर 

Lahsun Mandi Bhav Today : मध्य प्रदेश के साथ-साथ लहसुन की कीमतों में उछाल आने का असर पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र में भी देखने को मिल रहा है। लहसुन का उत्पादन कम होने की वजह से भाव में तेजी देखने को मिली है, और इसका सीधा असर महाराष्ट्र की मंडियों में भी देखने को मिला है। वर्तमान में लहसुन के भाव ₹40000 प्रति क्विंटल चल रहे हैं यानि लहसुन के भाव₹400 प्रति किलो और बाजारों में तो लहसुन के भाव ₹450 प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। लहसुन के औसतन भाव पर नजर डाली जाए तो वर्तमान में लहसुन के औसत भाव 23,000 रूपए प्रति क्विंटल बनें हुएं हैं। पिछले वर्ष लहसुन के भाव कम होने की वजह से किसानों ने लहसुन का उत्पादन कम किया है और इसी कारण लहसुन मंडी भाव में उछाल देखने को मिल रहा है। 

मध्यप्रदेश की मंडियों में लहसुन के भाव 

मंडी     न्यूनतम भाव    अधिकतम भाव 

दलौदा मंडी   8000     13,880

नीमच मंडी   5000     40,000

मंदसौर मंडी   6000    35,000

राजगढ़ मंडी  3000    19,750

भोपाल मंडी  8000    25,000

बदनावर मंडी   3800    24,650

गौतमपुरा मंडी   6500    25324

इंदौर मंडी    5000      31,500

पिपल्या मंडी     2000    32,850

जावरा मंडी    11,900    28450

सैलान मंडी      12450    32580

शाजापुर मंडी     1500     20500

उज्जैन मंडी     13620     17800

बिना किसी गारंटी और प्रमाण के Google Pay दे रहा ₹50,000 तक का लोन, तुरंत ऐसे करे अप्लाई

Paytm Perosnal Loan : सभी को मिलेगा बिना गारंटी 5 मिनिट में ₹5,00,000 का लोन, यहां से करें अप्लाई

Pawan Arman पिछले 3 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। अपने इस फील्ड के अनुभवी लेखक होने के नाते इंडस्ट्री की हर खबर पर ये अपनी चौकन्नी नज़र रखते हैं। कई बड़ी मीडिया एजेंसी में काम करने के साथ अब अपने अनुभव को mandikerates.in पर शेयर कर रहे हैं.

Leave a Comment