RRB Ticket Supervisor Vacancy 2024 के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर के 1736 पदों पर भर्ती हेतु अधिसूचना जारी कर दी है।
इस भर्ती का नोटिफिकेशन 13 सितंबर 2024 को जारी किया गया था और आवेदन प्रक्रिया 14 सितंबर 2024 से शुरू की गई है।
12वी और ग्रेजुएट दोनों उम्मीदवारों के लिए अलग अलग पदों पर भर्ती की जाएंगी।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 13 अक्टूबर 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन के लिए SC, ST और OBC,GEN वर्ग के लिए अलग अलग शुल्क निर्धारित किए गए हैं।
आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार किए जाएंगे, और इसके लिए आवेदकों को जॉन वाइज आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
यह भर्ती भारत सरकार, रेल मंत्रालय द्वारा आयोजित की जा रही है।